scorecardresearch
Advertisement

Top News: कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

देशभर में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, अयोध्या और सहारनपुर तक कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सहारनपुर में नोटों से सजी कांवड़ और बिजनौर में ब्रह्मोस मिसाइल व 100 मीटर लंबे तिरंगे वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं बिहार के सीतामढ़ी में नूतन मंडप में मां सीता और राम-लक्ष्मण की प्रतिमाएं स्थापित की गईं तथा कई विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ हुआ। इसके अलावा गुजरात के सापुतारा में सावन के महीने में मेघ मल्हार मानसून उत्सव का भव्य आगाज हुआ है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया।