scorecardresearch
Advertisement

Top News: कांवड़ यात्रा में अनोखे रंग, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और बद्रीनाथ-अमरनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब

देशभर में कांवड़ यात्रा की धूम मची हुई है, जिसमें श्रद्धालुओं के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं. स्पोर्ट्स कार और अग्नि-5 मिसाइल थीम की कांवड़ से लेकर 15 लाख रुपये की लागत से बनी हाइड्रोलिक कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बिहार के मुंगेर में 54 किलो चांदी से सजी 54 फीट लंबी कांवड़ लेकर श्रद्धालु बाबा धाम की ओर बढ़ रहे हैं. इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में 101 लीटर गंगाजल लेकर रोहतक जा रही महिला कांवड़ियों का जत्था नारी शक्ति का संदेश दे रहा है. उधर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है, जबकि प्रयागराज और भदोही में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. चारधाम और अमरनाथ यात्रा में भी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.