scorecardresearch
Advertisement

Kedarnath Snowfall: करवा चौथ पर बाजारों में रौनक, केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी तो Delhi में बदला मौसम

GNT Express: देशभर में पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ करवा चौथ का पावन पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जा रहा है. सुहागिनों ने 16 शृंगार कर निर्जला व्रत रखा और शाम को कथा सुनने के बाद चंद्र दर्शन व पारण की तैयारी की. दिल्ली, चंडीगढ़, सहारनपुर, अयोध्या और बागेश्वर समेत देश के तमाम बाजारों में भारी चहल-पहल देखी गई. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महिला पुलिसकर्मियों को परिवार संग त्योहार मनाने के लिए विशेष अवकाश दिया गया. दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान अरनब के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद येलो अलर्ट जारी किया गया, जबकि केदारनाथ, बद्रीनाथ, उत्तरकाशी और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई. यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-वाराणसी के बीच 31 अक्टूबर से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने और छठ पूजा पर दिल्ली से बिहार के लिए एसी लग्जरी बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है.