scorecardresearch
Advertisement

देशभर में करवा चौथ की धूम, CM रेखा गुप्ता के आवास पर महिलाओं ने पूजा और डांस के साथ मनाया त्योहार

देशभर में करवा चौथ का पर्व पारंपरिक विधि-विधान और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां सुहागिनों ने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा. दिल्ली, भोपाल, लखनऊ, शिमला और गुवाहाटी सहित विभिन्न शहरों से उत्सव की रौनक देखने को मिली. वहीं अयोध्या में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव को लेकर भव्य तैयारियां जारी हैं, जिसके तहत राम मंदिर और सरयू घाटों को आधुनिक रोशनी से सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा बुलेटिन में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त के वितरण, प्रधानमंत्री के आगामी गुजरात दौरे, पहाड़ों पर बदले मौसम के मिजाज और ताजा बर्फबारी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों का ब्योरा दिया गया है.