scorecardresearch
Advertisement

जम्मू से दिल्ली और अयोध्या तक करवा चौथ की धूम, बाजारों में शृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी तेज

देशभर में करवा चौथ की रौनक छाई हुई है और बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. वहीं केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जिससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष 21 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का नया रिकॉर्ड बना है. इसके अलावा दिल्ली में छठ पर्व को लेकर 1400 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं. एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह और परेड की तैयारियां तेज हैं. चक्रवाती तूफान अर्णव के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि खेल, मनोरंजन और व्यापार से जुड़ी प्रमुख गतिविधियां भी चर्चा में हैं.