scorecardresearch

Top News Today: काशी में चिता भस्म से होली, वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रचंड में भरी उड़ान

काशी के मणिकर्णिका घाट पर होली की अनोखी परंपरा मनाई गई जहां अघोरी, साधु संत और शिव भक्तों ने चिता की भस्म को शरीर पर लगाकर और हवा में उड़ाकर होली खेली। मान्यता है कि स्वयं भगवान शिव ने इस होली की शुरुआत की थी। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि में भी बड़ी संख्या में भक्त होली के रंगों में रंगे नजर आए। अयोध्या की रामनगरी में रंगभरी एकादशी पर हनुमानगढ़ी में संतों और नागा साधुओं ने होली खेली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में स्वदेशी प्रचंड हेलीकॉप्टर में सह पायलट बनकर 25 मिनट की उड़ान भरी और इतिहास रचा। वे देश की पहली राष्ट्रपति बनीं जिन्होंने किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बतौर को-पायलट उड़ान भरी। चेन्नई में स्वदेशी डिजाइन से बने तीसरे एंटी सबमरीन युद्धपोत आईएनएस अंजदिप की कमीशनिंग हुई। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ दर्ज की गई।