scorecardresearch
Advertisement

Top News: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक उत्सव की धूम, देखें देश-दुनिया की खबरें

वाराणसी में कार्तिक मास के अवसर पर बाबा काशी विश्वनाथ की सप्तऋषि आरती के दौरान दिव्य दीपमाला श्रृंगार किया गया, जो कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन संध्याकालीन आरती में जारी रहेगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ग्लोबल डांस इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें 15 देशों के कलाकारों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नाटी नृत्य में शामिल हुए. लंका दहन से पहले ढालपुर मैदान में सदियों पुरानी मोहल्ला पर्व की परंपरा निभाई गई. इसके अलावा देश भर के बाजारों में करवा चौथ को लेकर रौनक देखने को मिली, जहां पारंपरिक साड़ियों और पूजन सामग्री की खरीदारी तेज रही. जूनागढ़ में कार्तिकी एकादशी की 36 किलोमीटर परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. झांसी में रेलवे सुरक्षा बल की अखिल भारतीय डॉग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जहां प्रशिक्षित श्वान दस्तों ने ट्रैकिंग और सुरक्षा करतब दिखाए. संसद परिसर में पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और रक्षा क्षेत्र में नए प्रस्तावों की मंजूरी से जुड़े अहम घटनाक्रम भी सामने आए.