scorecardresearch

Top News Today: काशी में 4 मार्च को फूलों की होली, ब्रज में उत्साह, दिल्ली में बढ़ती गर्मी

काशी विश्वनाथ धाम में 4 मार्च को रंगों के त्यौहार पर भव्य दिव्य आयोजन की तैयारी है। फूल होली में भारी तादाद में श्रद्धालु शामिल होंगे। शंकराचार्य चौक से विश्वनाथ धाम कॉम्प्लेक्स तक फूलों की होली का उत्सव होगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक समय तय किया गया है। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गुजरात के छोटा उदयपुर में भंगोरियों मेले की धूम है। नर्मदा में ऐतिहासिक रसिया होली खेली गई। झांसी में खाटूश्याम फागुन महोत्सव में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। वृंदावन के प्रेम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। दिल्ली में मार्च की शुरुआत में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने के आसार हैं। शनिवार को 32.5 डिग्री तक पहुंचे तापमान ने फरवरी का नया रिकॉर्ड बनाया। मौसम विभाग ने मार्च से मई के बीच लू की चेतावनी दी है।