scorecardresearch

Top News: कश्मीर में सर्दियों के बाद खुले स्कूल, पहली से आठवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हुई शुरू, देखिए आज की बड़ी खबरें

काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार के ललिता घाट पर 19 मार्च को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से गंगा आरती शुरू होगी। बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन के बाद श्रद्धालु सीधे शाम की गंगा आरती में शामिल हो सकेंगे। ललिता घाट पर आरती के लिए सात platform बनाए गए हैं और सात अर्चक विधि विधान से आरती करेंगे। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में फाग उत्सव संपन्न हुआ जहां 21 देवी देवताओं का आह्वान किया गया। भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 2028 Olympic gold medal अगला लक्ष्य है। सिंगापुर में Disney Adventure Cruise Ship प्रदर्शित की गई जिसमें कार्टून कैरेक्टर्स और भव्य सेट्स दिखाई दिए। All England Open Badminton Championship में चीनी खिलाड़ी Wang Zhi ने महिला singles का खिताब जीता। करनाल के किसान सुनील मेहला की गाय ने मिल्क प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करते हुए एक दिन में 78 लीटर दूध दिया।