scorecardresearch

Snowfall in Kedarnath: केदारनाथ धाम में फिर हुई जमकर बर्फबारी, सफेद चादर से ढंका मंदिर, स्नोफॉल से चारधाम यात्रा हुई प्रभावित, जानिए मौसम का हाल

गुलमर्ग, सोनमर्ग और केदारनाथ में एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण बांदीपुरा-गुरेज मार्ग बंद हो गया है, जबकि डोडा की भलेसा घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने 38 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित महानाटक भी देखा। उधर, अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित पारसिपनी श्री सनातन मंदिर में अयोध्या के रामलला की प्रतिकृति स्थापित की गई। इसके अलावा, मदुरै में पारंपरिक फिशिंग फेस्टिवल मनाया गया, जमशेदपुर में ग्रीन एप्पल की खेती सफल रही और मुंबई में बॉम्बे फैशन वीक 2026 में साइना नेहवाल ने हिस्सा लिया।