scorecardresearch
Advertisement

कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, मनाली में ठंड बढ़ी, देखिए देश दुनिया की बड़ी खबरें

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है। गुलमर्ग, गुरेज, बांदीपुरा, गांदरबल, कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मौसम बदल गया है। अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे हालात बने रहने का अनुमान है। हिमाचल में मनाली, रोहतांग दर्रा, सिस्सु और कोकसर में भारी बर्फबारी हुई। अयोध्या के श्री राम मंदिर में 19 मार्च को हिंदू नववर्ष के अवसर पर श्री राम यंत्र की स्थापना होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह में मौजूद रहेंगी। आमंत्रित अतिथियों को विशेष कोड नंबर वाले प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। समारोह के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कश्मीर के श्रीनगर में कल से ट्यूलिप गार्डन सैलानियों के लिए खुलेगा। 98वें ऑस्कर अवार्ड्स की तैयारी लॉस एंजिल्स में जारी है।