scorecardresearch
Advertisement

Top News in Hindi: Uttarakhand के धामों में सीजन की पहली बर्फबारी, Ayodhya में दीपोत्सव की तैयारियां तेज

Top News in Hindi: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सीजन की पहली भारी बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. चमोली की नीति घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछने से ग्रामीण शीतकालीन प्रवास की तैयारी कर रहे हैं. दक्षिण भारत में चक्रवात मोरासू की दस्तक के चलते आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. चेन्नई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. अयोध्या में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव के लिए श्री राम जन्मभूमि परिसर को पांच जोन में बांटकर 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित करने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. देशभर के प्रमुख बाजारों में दिवाली की रौनक के साथ मथुरा के राधाकुंड में अहोई अष्टमी स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.