उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट कल सुबह 6:15 बजे खुलेंगे, जिसके लिए तेल कलश यात्रा पहुंच चुकी है. यमुनोत्री और गंगोत्री में भी हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. दूसरी ओर, प्रयागराज में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा में भारी भीड़ उमड़ रही है.