scorecardresearch
Advertisement

Top News: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर स्नोफॉल और मैदानों में बारिश, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम में इन दिनों कुदरत का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जहां चारों ओर पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं. 22 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खुलने से पहले प्रशासन और मंदिर कमेटी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है, हालांकि बार-बार हो रहे स्नोफॉल से काम में रुकावट आ रही है. घाटी के अन्य हिस्सों जैसे गुलमर्ग और सोनमर्ग में भी भारी बर्फबारी के बाद सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं. वहीं, हिमाचल के रोहतांग और अटल टनल पर भी भारी हिमपात जारी है. दूसरी ओर, देश के कई मैदानी इलाकों जैसे मध्य प्रदेश के बैतूल, ग्वालियर और राजस्थान के जैसलमेर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही दिल्ली में ईस्टर की प्रार्थना और अयोध्या के सूर्यकुंड में भव्य लाइट शो का आयोजन किया गया.