scorecardresearch
Advertisement

Top News: कांवड़ यात्रा में दिखे आस्था के अनोखे रंग, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां अब तक 14 लाख 40 हजार से अधिक भक्त दर्शन पूजन कर चुके हैं। मानसून सीजन की अनेक चुनौतियों के बावजूद बद्रीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। सावन के पवित्र महीने में देश के विभिन्न हिस्सों में कांवड़ यात्रा के अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। सहारनपुर में कमर पर 3 किलो की घंटी बांधकर यात्रा कर रहे शिव भक्त और एटा में अपने पिता को कांवड़ में बिठाकर यात्रा करते बेटे आकर्षण का केंद्र बने हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में आंखों पर पट्टी बांधकर गौमाता की रक्षा का संदेश दिया जा रहा है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हरिद्वार में एसडीआरएफ और विभिन्न जिलों में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसके अलावा खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।