उत्तराखंड के खटीमा में तीन दिवसीय रंगोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हुए. वहीं पहाड़ों पर सुहावने मौसम के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली. एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट्स, क्रिकेटर्स, पहलवान और महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी स्वदेश लौटे, जहां एयरपोर्ट्स पर उनका भव्य स्वागत किया गया. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिला श्रद्धालुओं से अकेले न आने और सतर्क रहने की अपील की. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही में 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का उद्घाटन किया और जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर करने का ऐलान किया.