देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विशेष दर्शन-पूजन का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दर्शन किए. मथुरा में रात के समय 500 ड्रोन से श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रदर्शन और मध्यरात्रि में कान्हा का महाअभिषेक संपन्न हुआ. इसके साथ ही देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर, अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर, जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर और नेपाल के काठमांडू सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा. दिल्ली के द्वारका और कालकाजी मंदिर में भी विशेष धार्मिक आयोजनों और महाभोग की व्यवस्था की गई. इसके अतिरिक्त केरल के अलपुझा, डलहौजी, झांसी और पोरबंदर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, शोभायात्राओं और उत्सवों का आयोजन किया गया. जामनगर में कला और सांप्रदायिक सौहार्द तथा मेहसाणा में बेटी जन्मोत्सव की अनूठी मिसाल देखने को मिली.