scorecardresearch
Advertisement

Krishna Janmashtami: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य धूम, जन्मभूमि मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर जारी है तथा मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है. श्रद्धालु अपने लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार कर रहे हैं और मध्यरात्रि में होने वाले कान्हा के जन्मोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर 5253वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है, जहां पूरे ब्रज क्षेत्र में 40 से 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था बनी रहे. जन्मभूमि परिसर में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार और श्रद्धालु भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं.