टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मसूरी की खूबसूरत वादियों में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी की। राजपूताना थीम पर सजे इस भव्य विवाह समारोह में देश के कई दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हुए। बारात में तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी शादी में शामिल होकर दूल्हे को पट्टा पहनाकर आशीर्वाद दिया। कुलदीप और वंशिका की दोस्ती बचपन में शुरू हुई थी और 4 जून 2025 को दोनों ने परिवारों की मौजूदगी में सगाई की थी। वंशिका चड्ढा भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट में जिम्मेदारी संभालती हैं। दोनों कानपुर के हैं और 17 मार्च को लखनऊ के फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन होना है।