scorecardresearch
Advertisement

TOP News: कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, CM योगी और अखिलेश यादव पहुंचे..देखें खबरें

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में फाइव स्टार होटल में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ. इस हाई प्रोफाइल रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत भी रिसेप्शन में शामिल हुए. कुलदीप यादव ने अपने रिसेप्शन में करीब एक हज़ार मेहमानों को न्यौता दिया, जिसमें क्रिकेटर्स, उद्योगपति, राजनीतिक हस्तियां और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, शिखर धवन और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी समारोह में पहुंचे। कुलदीप वंशिका के रिसेप्शन का मेन्यू पूरी तरीके से शाकाहारी था।