scorecardresearch

Kuldeep Yadav: शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, मसूरी में धूमधाम से हुआ समारोह, शामिल हुए कई दिग्गज

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मसूरी में मंगेतर वंशिका चड्ढा संग शादी के सात फेरे लिए। समारोह में युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, बाल भागेश्वर, दिनेश शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन होगा। इसके अलावा श्रीनगर में 16 मार्च से सैलानियों के लिए ट्यूलिप गार्डन खुलेगा। 30 हेक्टेयर में फैले इस गार्डन में इस साल 18 लाख ट्यूलिप के फूल और 70 से 75 किस्में तैयार हैं। यह 2007 में शुरू हुआ गार्डन अब एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है। अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति की उपस्थिति में राममंदिर के तृतीय तल पर श्री राम यंत्र की विधिवत स्थापना होगी। देशभर से लगभग 300 संत महात्मा और 51 वैदिक विद्वान इस अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे।