क्रिकेटर कुलदीप यादव आज मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। वेलकम होटल दा सेवा में शाम चार बजे साफा बंधी और पांच बजे बारात निकलेगी। शादी में मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप शामिल हुए। जोड़े ने अपनी शादी के लिए हैशटैग कुलवंश चुना है। शादी के बाद लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। अयोध्या में 19 मार्च को राममंदिर के तृतीय तल पर राष्ट्रपति की उपस्थिति में श्री राम यंत्र की होगी विधिवत स्थापना। नौ दिन तक धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे जिनमें देशभर से करीब 300 संत महात्मा हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन 23,550 करोड़ रुपए की परियोजनाएं देश को समर्पित कीं। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत मिली है।