scorecardresearch

Top News: आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी में मंगेतर वंशिका सिंह के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले धूमधाम से हल्दी की रस्म निभाई गई, जिसमें युजवेंद्र चहल और अन्य दिग्गज शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को तैंतालीस हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात दी और कोकराझार तथा गुवाहाटी में भूमि पूजन किया। असम से तीन नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई गई। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है और देश में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है। झांसी के बबीना फायरिंग रेंज में भारतीय सेना की दक्षिणी कमांड ने अमोघ ज्वाला युद्धाभ्यास का आयोजन किया। Indian Air Force जोधपुर में तरंग शक्ति 2.0 के लिए तैयार है।