scorecardresearch

Top News: क्रिकेटर कुलदीप यादव आज मसूरी में वंशिका सिंह के साथ लेंगे सात फेरे, लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज मंगेतर वंशिका सिंह के साथ मसूरी के लग्जरी होटल वेलकम होटल द सबॉय में शादी करेंगे। शाम 4 बजे कुलदीप की सफा बंधी होगी और शाम 5 बजे बारात निकलेगी। रात में संगीत सेरेमनी में मशहूर सूफी सिंगर बिस्मिल्लाह ने शानदार परफॉर्मेंस दी। शादी में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, रिंकू सिंह और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप शामिल हुए। शादी के बाद लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें खेल, सिनेमा और राजनीति से कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। अयोध्या के राममंदिर में 19 मार्च को राष्ट्रपति की उपस्थिति में श्री राम यंत्र की स्थापना होगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत का ऐलान किया है जहां MSP कानून समेत आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा होगी।