scorecardresearch

Top News: बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध

महाकाल की नगरी उज्जैन में 118 किलोमीटर लंबी पंचकोसी यात्रा शुरू हो गई है। वहीं, अयोध्या के राम मंदिर परिसर में भगवान गणेश मंदिर के शिखर पर एलएंडटी और टीसीएस के प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। 13 अप्रैल से अयोध्या में सभी पूरक और सप्तर्षि मंदिरों के दर्शन शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए स्लॉट आधारित प्रणाली लागू की गई है। बद्रीनाथ धाम में भी कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज हैं और मंदिर के अंदर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है, जहां मादा चीता गामिनी की बेटी ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या 57 हो गई है। दूसरी ओर, अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के मौके पर अंबानी परिवार ने द्वारका और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, नासा का आर्टेमिस-2 मिशन सफल रहा और ओरियन कैप्सूल 10 दिन बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया है।