scorecardresearch
Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर लालबागचा राजा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा शुरू, अंतिम दर्शन को मुंबई की सड़कों पर उमड़े लाखों भक्त

मुंबई में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दस दिवसीय गणेश उत्सव के समापन के साथ लालबागचा राजा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा उत्साह और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई. बप्पा को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई की सड़कों पर लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. यह यात्रा लालबाग मार्केट से शुरू होकर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर रोड, भारत माता सिनेमा, लालबाग पुलिस चौकी और चिंचपोकली ब्रिज होते हुए आगे बढ़ रही है. प्रशिक्षित सेवादार बप्पा की ट्रॉली और मूर्ति की देखरेख कर रहे हैं, जबकि मार्ग में विभिन्न पंडालों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुंबई पुलिस के 22 हजार से अधिक कर्मी तैनात हैं. परेल और दक्षिण मुंबई के कई इलाकों से गुजरते हुए यह शोभायात्रा अगले दिन सुबह गिरगांव चौपाटी पहुंचेगी, जहां लालबागचा राजा का विसर्जन किया जाएगा.