नंदगांव में आज लठमार होली की रौनक देखने को मिली। बरसाना की हुरियारें नंदगांव पहुंचीं और पारंपरिक तरीके से होली खेली। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। इस परंपरा में पहले दिन नंदगांव के हुरियारे बरसाना होली खेलने जाते हैं और दूसरे दिन बरसाने की हुरियारें नंदगांव आती हैं। होली पर रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है और बारह सौ से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यरूशलम में याद वशीम स्मारक का दौरा किया और होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। भारत और इजराइल के बीच सत्ताईस करार और एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।