बरसाना में आज लट्ठमार होली का खुमार देखने को मिला जहां रंग लगाने आए हुरियारों पर महिलाओं ने जमकर डंडे बरसाए। विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली में हुरियारों ने ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस किया। सीकर में खाटूश्याम का फागुनी मेला पूरे श्रद्धा से जारी है जहां पांच दिन में सात लाख से अधिक भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कारीगर बाजार में दो सौ से ज्यादा शिल्पकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। दो दिन के राजकीय दौरे पर पीएम मोदी इजराइल पहुंचे जहां बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। सिंगापुर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जापान पहुंचे जहां टोक्यो में प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे हैं।