scorecardresearch
Advertisement

Top News: वैष्णो देवी धाम से लेकर गुजरात तक गरबा का उत्साह, देखें देश-दुनिया की खबरें

महालय और सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर पितृ विसर्जन के साथ ही देवी पक्ष की शुरुआत हो गई है. पवित्र नदियों के तटों पर पितरों को तर्पण अर्पित किया जा रहा है. इसके साथ ही देशभर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं. माता वैष्णो देवी धाम में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष निशुल्क सुविधाएं की गई हैं, वहीं जयपुर और पुरुलिया में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे हैं. गुजरात में गरबा को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. दूसरी ओर, प्रयागराज के अलोप शंकरी मंदिर और तमिलनाडु के मदुरई में पारंपरिक गोलू डॉल्स की प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है. बुलेटिन में हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने, मौसम के बदलते मिजाज, वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री की मुलाकात और मनाली में पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के शुभारंभ का भी ब्योरा शामिल है.