scorecardresearch

Mahashivratri: काशी से लेकर हरिद्वार तक... देश भर में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेले के अंतिम स्नान के अवसर पर दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सोमनाथ, विश्वनाथ और महाकाल सहित सभी प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं. इसी पावन अवसर पर भारतीय सेना ने 'भैरव बटालियन' का एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने बटालियन के शौर्य और साहस को अपनी आवाज दी है. दूसरी ओर, टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. देशभर के मंदिरों में टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन और प्रार्थनाएं की जा रही हैं.