देशभर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व की धूम है. जूनागढ़ के भवनाथ मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जहां गायिका मैथिली ठाकुर ने भजनों से समां बांधा. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का शिव तांडव स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया. वहीं, छतरपुर के बागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 300 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जहां सीएम ने अगले वर्ष से सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की घोषणा की. असम के डिब्रूगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में वायुसेना ने मोरान हाईवे पर विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग का सफल प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई. इसके अलावा, प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं ने संगम स्नान कर पुण्य लाभ कमाया और तमिलनाडु में रजनीकांत के प्रशंसकों ने उनकी महादेव के रूप में पूजा की.