कृष्ण नगरी मथुरा में होली का उत्सव शुरू हो गया है। रसिया गायन और लंगाणु की धुन पर श्रद्धालुओं पर रंग गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। बरसाने के राधा रानी मंदिर में लड्डूमार होली का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं पर करीब बीस क्विंटल बूंदी के लड्डू बरसाए जाएंगे। झांसी में श्री श्याम महोत्सव का समापन हुआ। कोटा महोत्सव में हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हुए। गुवाहाटी में केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने महिला बस चालकों के लिए दस इलेक्ट्रिक पिंक ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय पर्वतारोहियों ने कर्नल हेमंत चंद्र सिंह के नेतृत्व में दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ पर तिरंगा फहराया। छत्तीसगढ़ के भिलाई में चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। हिमाचल के मैक्लोडगंज में दलाईलामा के सिंहासन आरोहण की छियासीवीं वर्षगांठ मनाई गई जिसमें नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि थे।