मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां चौराहों को सजाने के साथ पांच सौ ड्रोन शो का आयोजन होगा. वहीं पुणे में गणेश उत्सव के लिए मूर्तियां तैयार की जा रही हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है. भारतीय वायुसेना में शक्ति शर्मा पहली महिला नॉन-मेडिकल एयर वाइस मार्शल बनी हैं. नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की पहचान के लिए भारतीय फॉरेंसिक टीम जुटी है. खेल जगत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है.