देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। वहीं मुंबई, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश को लेकर 6 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि डोडा में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना होने वाला है। चारधाम यात्रा में भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। इसके अलावा महंगाई के मोर्चे पर भी आम जनता को राहत मिली है। देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपये की कटौती की गई है और पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर भी सस्ता हो गया है। साथ ही नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटा दिए हैं।