scorecardresearch

Top News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 1 जून को दस्तक देगा मानसून, देखें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून अपने तय समय पर भारत पहुंचेगा। 1 जून को केरल तट पर मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है। वहीं, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दिल्ली समेत उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। दूसरी तरफ, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 4 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंचे हैं। केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत पेट्रोलियम द्वारा बनाए गए एक अस्पताल का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा, मणिपुर के लीमाखोंग मिलिट्री स्टेशन पर सेना के के-9 वॉरियर्स ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया। इन मिलिट्री डॉग्स को युद्ध, आपदा प्रबंधन और घुसपैठियों को पकड़ने की खास ट्रेनिंग दी गई है। वहीं, मुंबई के अंधेरी में जनसेवा कनेक्ट स्कीम के तहत पोस्ट ऑफिस का रिनोवेशन किया गया है।