scorecardresearch

दिल्ली-NCR में तेज हवा और बारिश से बदला मौसम, 30 जून या 1 जुलाई तक मानसून की एंट्री की संभावना

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर और अयोध्या में अचानक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों में मानसून पहुंचने की संभावना है. वहीं दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और सिक्किम के सिंगथाम में भी बारिश और भूस्खलन से नदियां उफान पर हैं और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच, जम्मू में अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. तवी रिवर फ्रंट पर पहली बार काशी और हरिद्वार की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया है. यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और नए राजमार्गों से सफर आसान हुआ है. इसके अलावा, देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं, जबकि सांसद डिंपल यादव ने वाराणसी में परिवार संग दर्शन पूजन किया