scorecardresearch
Advertisement

मुंबई के GSBS सेवा मंडल में भव्य गणपति उत्सव, 66 किलो सोने और 335 किलो चांदी से सजेगी बप्पा की प्रतिमा

मुंबई के माटुंगा स्थित किंग सर्कल में जीएसबी सेवा मंडल द्वारा 72वें गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 से 18 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय उत्सव में महागणपति की प्रतिमा को 66 किलोग्राम से ज्यादा सोने और 335 किलोग्राम से ज्यादा चांदी के आभूषणों से सजाया गया है। मंडल ने 705.27 करोड़ रुपये का बीमा करवाया है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन 40 हजार से अधिक भक्तों को केले के पत्तों पर अन्नदान प्रसाद दिया जाएगा। उधर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में डूंडी गणेश सेवा समिति द्वारा 72 फीट ऊंची पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है।