देशभर में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के मुंबई, वसई, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है. मरीन ड्राइव और गेटवे ऑफ इंडिया पर हाई टाइड देखने को मिला. नालासोपारा में 25 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया. उधर मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इन सबके बीच, अमरनाथ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहां अब तक 30 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं. दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जोधपुर में 480 करोड़ रुपये की लागत से बने नए अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल और पचपदरा में पेट्रो रिफाइनरी का उद्घाटन किया. इसके अलावा देश-दुनिया की अन्य बड़ी खबरों में दिल्ली में टॉय बिज़ एक्सपो 2026 का आगाज, अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस और चीन में टाइफून का कहर शामिल है.