scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Chaturthi: नागपुर में मारबत जुलूस की धूम, देशभर में गणेश चतुर्थी की जोरदार तैयारियां

नागपुर में 145 साल पुरानी परंपरा के तहत धूमधाम से मारबत बढ़गया उत्सव मनाया गया, जिसमें समाज की बुराइयों के प्रतीक पुतलों का दहन किया गया. वहीं देशभर में गणेशोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बेलगावी, छतरपुर और वाराणसी में बप्पा की विशाल प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं, तो अकोला में आंखों पर पट्टी बांधकर मिट्टी के इको-फ्रेंडली गणपति बनाने की अनोखी पहल की गई. जयपुर और मुंबई में तरह-तरह के मोदक के स्वाद से बाजार गुलजार हैं. इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में सवा लाख मोदकों के महाभोग की तैयारी है. इसके साथ ही दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं.