scorecardresearch

NASA Artemis 2 की वापसी, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए मॉक ड्रिल और मुक्केबाज अरुंधति का स्वर्ण

नासा का आर्टिमिस 2 मिशन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और शनिवार सुबह इसके पृथ्वी पर वापस आने की संभावना है. कैलिफोर्निया तट के पास स्प्लैशडाउन के लिए नासा ने बड़ी तैयारी की है. उधर उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए बद्रीनाथ से कामेड़ा तक सात जगहों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें सेना, NDRF और SDRF ने हिस्सा लिया. केदारनाथ में बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है. खेल जगत से अच्छी खबर आई है जहां कोटा की मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने एशियन मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है. वहीं, ओडिशा की 18 वर्षीय तीरंदाज पायल नाग ने वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज में गोल्ड मेडल जीता है. दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी दफ्तरों में वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य करने का बड़ा फैसला लिया है.