scorecardresearch

Top News: इतिहास रचने जा रहा नासा का आर्टेमिस 2 मिशन, चांद के अंधेरे हिस्से का दीदार करेंगे अंतरिक्ष यात्री, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

NASA का आर्टेमिस 2 मिशन आज इतिहास रचने जा रहा है, जहां अंतरिक्ष यात्री पहली बार चंद्रमा के उस रहस्यमय हिस्से को देखेंगे जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता। भारतीय समयानुसार आज रात सवा बारह बजे यह मिशन चांद का चक्कर लगाना शुरू करेगा। 1972 के बाद पहली बार इंसान चांद के इतने करीब पहुंचेगा। इधर भोपाल में NSG के जांबाजों ने एंटी-ड्रोन एक्शन और हेलीकॉप्टर स्लिदरिंग ऑपरेशन का शानदार प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। मौसम की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत समेत देश के 30-40 प्रतिशत हिस्से में 7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश और ओले गिरने की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, अयोध्या में 300 साल पुरानी रामचरितमानस की हस्तलिखित पांडुलिपि मिली है, जिसे संरक्षण के लिए संग्रहालय भेजा जाएगा।