scorecardresearch
Advertisement

Good News: पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात, देखें आज की 9 गुड न्यूज

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना के साथ देशभर के मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है. छत्तीसगढ़ के भिलाई में मैसूर पैलेस की थीम पर पंडाल सजाया गया है, जबकि असम के चिरांग में मां दुर्गा की 51 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी है. चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीराम लीला उत्सव शुरू हुआ है, जिसमें थाईलैंड के कलाकारों ने प्रस्तुति दी. हिमाचल के चंबा में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की. इसके अलावा सिनेमाघरों में यामी गौतम की फिल्म रिलीज हुई और फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की.