scorecardresearch
Advertisement

Durga Puja और Ramlila की धूम, North India के पहाड़ी इलाकों में तेज बर्फबारी | GNT Express

GNT Express | छत्तीसगढ़ के भिलाई में मैसूर पैलेस की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल तैयार किया गया है. वहीं असम, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर विशेष आयोजन हो रहे हैं. चित्रकूट में भव्य गरबा और अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन किया जा रहा है. दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक मौसम बदलने के साथ भारी बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. लाहौल की चंद्रा घाटी में बर्फबारी के बीच फंसे वाहनों को बाहर निकाला गया है. बुलेटिन में एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री की मुलाकात, कुंभ 2027 की तैयारियों और मनोरंजन जगत से जुड़ी प्रमुख खबरें भी शामिल हैं.