scorecardresearch
Advertisement

Navratri के साथ Durga Puja उत्सव का उल्लास, Kashmir Valley में बर्फबारी से गिरा पारा

GNT Express | देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव की भव्य तैयारियां और आयोजन देखने को मिल रहे हैं. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में टेराकोटा थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया गया है, तो वहीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी दुर्गा उत्सव की धूम दिखी. बिहार के बेगूसराय में स्थित बहुमंजिला दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जबकि अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव पर 30 लाख दीपक जलाने की योजना बनाई जा रही है. त्योहारों के मद्देनजर पटना से नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. उधर, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, कुंगडूड़ी और अफारवात इलाके में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर निर्माण व उपयोग की तारीख लिखना अनिवार्य किया गया है.