scorecardresearch
Advertisement

Navratri 2026: देशभर में शक्ति उत्सव की तैयारियां तेज, दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

देशभर में शक्ति उत्सव और नवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी, हावड़ा और दुर्गापुर में भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं, जहां सामाजिक संदेशों के साथ इको-फ्रेंडली थीम और अक्षरधाम मंदिर की झलक देखने को मिलेगी. मूर्ति निर्माण में मूर्तिकार AI आधारित डिजाइनों का भी उपयोग कर रहे हैं. बिहार के सासाराम और लखीसराय के सिद्ध मंगलापीठ बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. वहीं राजस्थान के पाली में रावण दहन के पुतले और कोटा में गाय के गोबर से दीपक तैयार हो रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली में श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा पारंपरिक नृत्य नाटिका श्रीराम का मंचन किया जाएगा.