scorecardresearch
Advertisement

Top News: नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर देशभर में उत्साह, देखें देश-दुनिया की खबरें

देशभर में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भव्य रूप देने में जुटे हैं, जहां इस बार एआई तकनीक से तैयार डिजाइनों की भी मांग देखी जा रही है. पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर पंडाल सजाया जा रहा है, वहीं हावड़ा में युवा इको-फ्रेंडली पूजा का आयोजन कर रहे हैं. गुजरात में गरबा के दौरान ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जबकि अकोला में युवतियों को तलवार गरबा के माध्यम से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दिल्ली के मंडी हाउस में भारतीय कला केंद्र का प्रसिद्ध नृत्य नाटिका श्रीराम मंचन के लिए तैयार है और द्वारका में 221 फीट ऊंचे रावण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा गया जी में पितृ दीपावली मनाई गई और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है.