GNT Express | देशभर में शारदीय नवरात्र का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. अमरावती के अंबिका माता मंदिर, झांसी के बालिका स्वरूप मां काली दरबार और हरिद्वार के माया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. झारखंड के धनबाद और रांची में भव्य थीम आधारित दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जबकि नर्मदापुरम के पंडाल में न्याय की अनूठी अदालत सजाई गई है. गुजरात के राजकोट में रोबोट पृथ्वी के गरबा डांस ने ध्यान खींचा, वहीं जामनगर में युवाओं ने जलते अंगारों पर स्वास्तिक रास किया. इसके अलावा झांसी में 102 साल पुरानी राम बारात धूमधाम से निकाली गई. त्योहारों के बीच केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है.