देशभर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. अमरावती के अम्बा माता और एक वीरा माता मंदिर में गोंधल की प्रस्तुति से देवी की आराधना की जा रही है. पश्चिम बंगाल के वर्धमान में वंदे भारत ट्रेन और दिल्ली के चतुर्भुज पार्क में रवींद्रनाथ टैगोर की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं. भोपाल के कर्फ्यू वाली माता मंदिर और सासाराम के ताराचंडी धाम में अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई है. वहीं स्वदेशी रक्षा निर्माण के तहत भारतीय नौसेना में माही श्रेणी का तीसरा एंटी सबमरीन शैलो वाटर क्राफ्ट युद्धपोत INS मंगरोल शामिल हुआ, जो कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा मेक इन इंडिया के तहत निर्मित है. उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदला है.