नवरात्रि 2026 के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना के लिए देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली के झंडेवालान, छतरपुर और कालकाजी मंदिरों से लेकर हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर तक भक्तों ने मां के दर्शन किए. अंबाला के दुखभंजनी मंदिर में माता का 300 लीटर दूध से अभिषेक किया गया. वहीं, अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर पर प्रवासी बंगालियों ने दो दिवसीय दुर्गा उत्सव मनाया. गुजरात के जामनगर में अंगारों पर पारंपरिक रास, राजकोट में महिलाओं का तलवार रास और सूरत में 75 प्रीमियम बाइकों से बनाई गई मां आदिशक्ति की आकृति आकर्षण का केंद्र बनी. इस बुलेटिन में IMF के भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर जताए गए भरोसे और उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर 'Use By Date' लिखना अनिवार्य किए जाने से जुड़ी अहम खबरें भी शामिल हैं.