scorecardresearch

Top News: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन आज, मंदिरों में गूंज रहे मां चंद्रघंटा के जयकारे, देखें अब तक की बड़ी खबरें

नवरात्र के तीसरे दिन देशभर के मंदिरों में विधि विधान से हो रही है देवी चंद्रघंटा की पूजा। दस भुजाओं वाली माता चंद्रघंटा शेर की सवारी करती हैं और वीरता की देवी मानी जाती हैं। मान्यता है कि उनकी घंटी बुरी शक्तियों और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर भगाती है। दिल्ली के छतरपुर मंदिर में विशेष आरती के साथ भक्तों की लंबी कतारें लगीं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की बधाई दी। देशभर में ईद का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। दिल्ली की जामा मस्जिद, मुंबई की माहिम दरगाह और भोपाल की ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजी जुटे। मौसम विभाग ने चमोली में जोरदार बर्फबारी, अररिया और सोलापुर में बेमौसम बारिश और आंधी की सूचना दी जिससे फसलों को नुकसान हुआ। दिल्ली में छह साल में 20 मार्च सबसे ठंडा दिन रहा और बारिश के बाद पांच महीने में पहली बार AQI संतोषजनक श्रेणी में 93 दर्ज किया गया।